खरसावां के दलाईकेला में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

खरसावां प्रखंड के दलाईकेला पंचायत में आपका योजना आपका सरकार आपके द्वार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला के अनुमंडल पदाधिकारी विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कहा कि राज सरकार अपनी हर कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जनता आम आदमी तक पहुंच रही है

राज सरकार के सभी कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचा जा रहा है और ग्रामीण इसका लाभ ले रहे हैं इस कार्यक्रम में विशेष रूप से खरसावां प्रखंड के सभी पदाधिकारी झारखंड ग्रामीण विकास के पदाधिकारी कृषि पदाधिकारी पशुपालन पदअधिकारी शिक्षा पदाधिकारी खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आया प्रभारी बीआरसी आए सभी पदाधिकारी पंचायत के मुखिया साहिबा पंचायत समिति वार्ड मेंबर ग्राम प्रधान प्रखंड से आए सभी पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
