Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मंईयां सम्मान योजना का लाभ दो माह का राशि वंचित लाभुकों को भुगतना कराया जाए: विजय सामाड

चक्रधरपुर : 12 सितंबर 2024 दिन गुरुवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य विजय सिंह सामाड ने बीस सूत्री कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का समीक्षा किया गया जिसमें प्रखंड प्रशासन की लापरवाही के कारण काफी महिलाओं का फॉर्म भर कर जमा करने के बावजूद योजना के लाभ से वंचित हो गये है जिसके चलते दो माह का राशि से लाभुक वंचित होने पर मजबूर है।

मंईंयां सम्मान योजना से वैसे वंचित लाभुकों ने पहले से आवेदन जमा कर चुके है वैसे आवेदन पर अविलंब पंजीकरण कार्य शुरू किया जाय ताकि वंचित लाभुकों को भी समय पर लाभ मिल सके। इस बैठक में बीस सूत्री सदस्य सह प्रखंड उपाध्यक्ष गोविन्द प्रधान, कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद्र मुखी, संजीत बांकिरा, पान्डे राम सिजुई, नरेश ज्योतिषी, शक्ति सेन मंडल , गोपाल पुरती, चैतन गोप इसके अलावा काफी संख्या में वंचित महिलाओं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *