Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम के प्रखंड संसाधन केंद्र खुंटपानी में खेलो झारखंड के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पश्चिम सिंहभूम जिला खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र खुंटपानी में खेलो झारखंड के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उत्क्रमित उच्च विद्यालय भोया में मुख्य अतिथि के रूप में खुंटपानी प्रखंड के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को आमंत्रित किया गया,प्रमुख ने विभिन्न विद्यालय से आए हुए बच्चों को संबोधित करते हुए कहा खेल और शिक्षा बच्चों का संवैधानिक अधिकार है खेल से मानसिक संतुलन और शरीर स्वस्थ रहता है गुणवत्ता शिक्षा से हम देश का अच्छा नागरिक बन सकते हैं।

प्रमुख ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा प्रखंड स्तरीय खेल में जीतकर जिला स्तर और राज्य स्तर में अच्छा प्रदर्शन कर इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना देखना होगा, सरकार हर खिलाड़ियों को खेलने का मौका और सुनहरा अवसर दे रही है खेल खुद से भी करियर बनाया जा सकता है विद्यार्थियों को नशा पान से भी दूर रहने का प्रमुख ने सलाह दिया। खेलकूद प्रतियोगिता में सफल हुए विद्यार्थियों को प्रमुख ने मेडल पहनकर सम्मानित किया मौके पर सभी विद्यालय के शिक्षक गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *