ईद मिलादुन्नबी को लेकर चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

चक्रधरपुर: गुरुवार को चक्रधरपुर थाना में ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना प्रभारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। ईद मिलादुन्नबी 16 सितंबर को मनाया जाएगा।बैठक में जुलूस ए मोहम्मदिया को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। पहले से जुलूस का जो रूट निर्धारित है उसी रूट पर जुलूस निकला जाएगा। थाना प्रभारी राजीव रंजन ने कहा जुलूस मोहम्मदिया के दौरान डीजे पर रोक रहेगी।

उन्होंने कहा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार शांति पूर्वक एवं खुशनुमा माहौल में मनाए। इस दौरान मौके पर एस. आई.प्यारे हसन, एस.आई. सुनील पांडे, एस आई रोहित कुमार ,सी. आई. धरेंद्र प्रताप नायक, अनवर खान, नागेश्वर प्रधान, राजेश गुप्ता, संजय पासवान , शहजाद मंजर उर्फ सज्जू,मुमताज अंसारी, मोहम्मद अशरफ, नूर मोहम्मद, सन्नी खान, मो०कलीम,तजमुल हुसैन, अरशद खान, शहादत हुसैन आदि उपस्थित थे।
