झामुमो की बंदगाव के कुंदरुगुट में शनिका मुंडा की अध्यक्षता में 32 गाँवो के ग्रामीणों के साथ बैठक संपन्न, अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव हुये शामिल

बंदगाव : बंदगाव प्रखंड अंतर्गत कुंदरुगुट भारत सेवाश्रम संघ मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक सभा कुंदरुगुटू ग्राम मुंडा शनिका मुंडा के अध्यक्षता में 32 गाँवो के स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठा संपन्न हुआ। जिसमे बतौर अतिथि अतिथि चक्रधरपुर विधायक सह झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सुखराम उरांव शामिल हुये।

बैठक मे स्थानीय झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीणों के तरफ से माननीय विधायक जी के सामने अपनी समस्याओं को मांग पत्रों के माध्यम से रखा गया।बैठक को सम्बोधित करते हुये माननीय विधायक सुखराम उरांव जी कहा की झारखंड सरकार ने आदिवासी मुलवासियों के लिए झारखंड के आम जनो के लिए बहुत जन कल्याणकारी कार्य कर रही है।जल जंगल जमीन की रक्षा अगर कोई कर सकता है तो वो झामुमो और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही किया जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा बंदगाव क्षेत्र में बहुत योजनाएं जमीन पर उतर चुका है और थोड़ा बहुत कार्य बाकी है उससे भी पूर्ण कर लिया जायेगा।बैठक को जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य,विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई,बंदगाव प्रमुख पीटर घनश्याम तियु,क्षेत्र के पीड़ मानकी महता पूर्ति,दिलीप मुंडा,जगदीश बोदरा,पोलुश हामसाय,बिरसा हस्सा,बांगो पूर्ति,बिरसा बोदरा ने भी सम्बोधित किया जबकि मंच का संचालन अनुज पूर्ति ने किया। बैठक में चम्पाबा पंचायत,टेबो पंचायत क्षेत्र के 32 गांव के झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
