Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नर्क में तब्दील श्मशानघाट एवं दुर्गम शमशान पथ को लेकर मनोज चौधरी नप प्रशासक से मिले और चेताया जल्द निराकरण करे अन्यथा होल्डिंग टैक्स बहिष्कार कर जन सहयोग से सफाई और पथ का कराया जाएगा निर्माण

।नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं भोलानाथ मोहंती ने नगर पंचायत सरायकेला के प्रशासक से मुलाकात की नर्क में तब्दील श्मशानघाट एवं दुर्गम शमशान पथ को लेकर मनोज चौधरी मुखर नपं प्रशासक से मिले और उन्होंने नगर पंचायत के प्रशासक को चेताया कहा सुविधा दीजिए टैक्स लीजिए सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं आप जन समास्याओं का जल्द निराकरण करे अन्यथा होल्डिंग टैक्स बहिष्कार कर जन सहयोग से सफाई और पथ का निर्माण करने को हमें मजबूर होना पड़ेगा

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अखाड़ा शाल श्मशानघाट नर्क में तब्दील नपं कीआउटसोर्सिंग कंपनी एमएसडब्ल्यू एव नपं सरायकेला द्वारा एनजीटी के नियम विरुद्ध नदी किनारे जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा चुके है नदी किनारे कूड़ा जमा रहने से काफी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। जिससे मृतक के परिजन को काफी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के कारण मुंह और नाक को बंद करने के बावजूद परेशानी कम नहीं हो रही है प्रशासक द्वारा विषय को नोट कर गंभीरता से लिया गया।

श्री चौधरी ने तत्काल नर्क में तब्दील श्मशानघाट को स्पेशल सफाई ड्राइव चला कर श्मशानघाट की सफाई कराने एवं दुर्गम शमशान पथ का निर्माण करवाने की प्रशासक से मांग की उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी यदि नगर पंचायत सफाई और दुर्गम पथ को बनाने में सक्षम नहीं तो जन आंदोलन का रुख अख्तियार कर होल्डिंग टैक्स का बहिष्कार करते हुए जन भागीदारी से सफाई और रास्ते को दुरुस्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *