Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

15 सितंबर को कोल्हान की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री का रोड शो…, 6 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, तैयारी पूरी

जमशेदपुर : कोल्हान की धरती पर पहली बार प्रधानमंत्री का रोड शो होगा। जिसको लेकर बिस्टूपुर सोनारी स्टेशन मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ब्रेकेटिंग की जा रही है तो कही पेंटिंग और साफ सफाई युद्ध अस्त्र पे की जा रही है वही सड़क के दूसरे तरफ आम लोगो को खड़े होने की अनुमति है वही इस रोड शो के राजनीतिक पंडित अलग मतलब निकल रहे है जो कोल्हान के 14 सीट पर बीजेपी का कब्जे का प्रयास बताया जा रहा ।

अब देखना होगा इस रोड शो से बीजेपी को आगामी चुनाव में कया लाभ होता है वही पेंट करने वाला कर्मचारी यह बताते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आने वाले हैं जिनको लेकर यह सारी तैयारी की जा रही है इस दौरान यह पेंटिंग का कार्य चल रहा है ताकि साफ सफाई भी दिखे,,15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर पहुंच रहे हैं.

वैसे सुबह 10:00 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच 6 बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे वैसे प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है.साथ ही पूरे इलाका को स्वर्ग की तरह सजाया जा रहा है. रंग रोगन के साथ-साथ झारखंड कला संस्कृति की झलकियां भी देखने को मिलेगा वही 14 सितंबर से पूरे इलाके को एसपीजी अपने कब्जे में ले लेगी.उधर सोनारी एयरपोर्ट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *