आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाली जनसभा को सफल बनाने को लेकर ज़िला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न

आज दिनांक 13/09/24 को खरसावां स्थित ज़िला भाजपा कार्यालय में भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री श्री मनोज सिंह की उपस्थिति में भाजपा ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होने वाली जनसभा को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।

उदय सिंहदेव ने कहा खरसावां बिधानसभा के सभी शक्ति केंद्रों से बस,किराये की छोटी गाड़ियो और निजी वाहनों के माध्यम से हज़ारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता प्रधानमंत्री जी को सुनने के लिए जमशेदपुर के गोपाल मैदान पहुँचेंगे।श्री उदय सिंहदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर को सुबह प्रधानमंत्री जी के द्वारा जमशेदपुर और हमारे झारखंड प्रदेश को बंदे भारत ट्रेन कि सौगात मिलने वाली है,साथ ही प्रधानमंत्री जी के द्वारा टाटा आसनसोल के बीच रेलवे के थर्ड लाईन के कार्य का उद्घाटन किया जाना है ।

उसी दिन गोपाल मैदान में प्रधानमंत्री जी लाभूकों को प्रधानमंत्री आवास भी प्रदान करेंगे।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह ने खरसावां बिधानसभा के प्रबुद्ध नागरिकों से बड़ी संख्या में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जमशेदपुर पहुँचने का आह्वान किया । संपन्न हुये आज के बैठक में निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष श्री बिजय महतो, ज़िला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, ज़िला मंत्री दुलाल स्वाँसी, विश्वजीत प्रधान, एसटी मोर्चा अध्यक्ष लाल सिंह सोय, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, होपना सोरेन, कृष्णा सोय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

