विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां प्रखंड में चार योजनाओं का किया शिलान्यास

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां प्रखंड में चार योजनाओं का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण किया। विधायक श्री दशरथ गागराई ने हुडगदा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, मीहनबेडा में 200 फीट पीसीसी सड़क खेलारी साई गांव के टीला ढीपासाई में आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन व 300फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट कर किया।

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां में विकास कार्य ना कभी रुका था और ना कभी रुके गा। उन्होंने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं की धरातल पर उतरना है हमारा मुख्य लक्ष्य है। विधायक ने कहा कि सभी योजना गुणवत्ता पुणे तरीके से निर्मित हो तथा समय पर निर्माण कार्य पूर्ण हो। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गीप, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा,20 सूत्री अध्यक्ष अजय सामड, समाजसेवी बांसती गागराई, अरुण जामुदा, रानी हेंब्रम, अमर सिंह हांसदा, लालू हांसदा, आदि उपस्थित थे।
