Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मनोहरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मनोहरपुर : सोमवार सुबह हाउड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित मनोहरपुर घाघरा हॉल्ट से महज़ दूरी ग्राम सोनपोखरी के समीप डाउन रेललाईन पौल संख्या 364/22 पर एक व्यक्ति का शव मिला है.मिली जानकारी के मुताबिक़ मृतक व्यक्ति 54 वर्षीय धनेश्वर महतो मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम तरतरा का रहने वाला है.

मृतक मनोहरपुर रेल में कीमैन के पद पर कार्यरत है.आज सुबह ड्यूटी के दौरान वह अप हाउड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आ गया.जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई.उक्त ट्रेन के चालक द्वारा इस घटना के बारे मनोहरपुर स्टेशन को सूचना दी गई.रेल प्रशासन व आरपीएफ पुलिस एवं स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने क़ब्ज़े में लिया.साथ ही अग्रेतर कारवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *