JBKSS/JLKM के प्रयास से सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिवार को मिला मुआवजा

#खरसावां विधानसभा सड़क दुर्घटना में मृतक परिवार के साथ खड़े हुए JBKSS,JLKM के केंद्रीय महासचिव पांडुराम हायबुरु (सिरजन) व खरसावां विधानसभा के सक्रिय सदस्य ।दिनांक 16 सितंबर 2024 को खरसावां के पांचगाछिया पेट्रोल पंप के नजदीक साई रथ बस के द्वारा रीडिंग के निवासी संजीव महतो की गम्हारिया से काम करके लौटने के क्रम में दुर्घटना हुआ, जिसमें संजीव महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसी दुर्घटना को लेकर दिनांक 17 सितंबर 2024 को खरसावां थाना में बस मालिक और JBKSS/JLKM के केंद्रीय महासचिव सिरजोन हाईबुरु की अगवाई में वार्तालाप हुई जिसमें पीड़ित परिवार को 1,20,000 रुपया मुआवजा दशकर्म के लिए दिलाई गई एवं थाने में एक लिखित आवेदन बस मलिक के विरुद्ध में दिया गया। इस वार्तालाप में परिवार के सदस्य के साथ-साथ JBKSS/JLKM के क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
