शिक्षा के मंदिर में चोरी : बागुनहातु के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पंखे, खिड़की और दरवाजों की चोरी, लाइब्रेरी के किताबों को जलाया

कहते हैं शिक्षा के मंदिर में छोटे बच्चे शिक्षा लेकर अपनी उन्नति और भविष्य को आगे बढ़ते हैं मगर जब शिक्षा के मंदिर को चोर अपना टारगेट बनाने लगे तो शायद वहां शिक्षा लेना बच्चों के लिए काफी मुश्किल में पड़ जायेगा।

जमशेदपुर के बागुनहातु स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरना में असामाजिक तत्वों ने एकबार फिर से उत्पात मचाते हुए स्कूल के लाइब्रेरी में रखे किताबों को जला दिया है वहीं पंखे, खिड़की और दरवाजों की चोरी तक कर के ले गई। इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि इस स्कूल में आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती है।

अभी तीन दिनों से स्कूल बंद था. आज सुबह जब स्कूल खोलने पहुंचे तो लाइब्रेरी के सारे किताब गायब मिले और सभी कक्षाओं में लगे पंखे और लोहे की खिड़कियां गायब दिखी. इससे पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मगर करवाई उचित नही हुवा था जिसके कारण फिर एक बार चोरी की घटना हुई है। जिसे स्कूल प्रबंधक परेशान है और पुलिस से यह उम्मीद कर रही है कि करवाई हो ताकि इस तरह की घटना दुहराए ना जाए।
