Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला विधिक सेवा प्राधिकार अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय गम्हरिया आदित्यपुर में जागरूकता अभियान कार्यक्रम

माननीय झालसा और आदरणीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय श्रीमान तौसीफ मिराज सर के दिशानिर्देशानुसार पर आवासीय कस्तूरबा विद्यालय गम्हरिया आदित्यपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस कार्यक्रम में पी एल वी कुमुद रंजन महतो और पी एल वी राधेश्याम महतो ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन किया । जागरूकता अभियान कार्यक्रम को अतिआवश्यक मानते हुए नशामुक्त भारत, बाल विवाह,डायन प्रथा, दहेज प्रथा जैसी कुप्रभाव से समाज पर रोकथाम के लिए सभी वर्गो को जागरूक होना होगा,दिव्यागं बच्चो को मौलिक अधिकार और कर्तव्य को याद दिलाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया गया ।

दिव्यांग बच्चों और उनके आवश्यक कागजात बनाने के लिए सदर अस्पताल सरायकेला शिविर पर शर्टिफिकेट बनाने के लिए 28 सितम्बर को उपस्थित होने की अपील की गई साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालतपर भी कानून लाभ लेने की अपील की गयी । सभी योजनाओं का उचित लाभ लेने की अपील की। साथ ही असहाय बच्चो को पालन-पोषण के अंतर्गत मिलने वाले सहायतार्थ राशि का लाभ प्राप्त करने प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका महोदया रश्मी प्रधान,सहायक अध्यापिका गीता कुमारी,प्रियंका मंडल,आरती बडाईड, सुनाना सुरीन,अंजु पुरती,जानोकी भगत,मंजु कुमारी,राखी,कुमारी,रीना कुमारी,स्वीटी नन्दा,कमला सोय,सावित्री टुडू,छायारानी दास गुप्ता आदि के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *