Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

देवघर में प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखण्ड का प्रान्तीय युवा संगोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ सम्पन्न

प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखण्ड का प्रान्तीय युवा संगोष्ठी गायत्री शक्तिपीठ देवघर में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर प्रान्त के सभी 24 जिलों के युवा प्रतिनिधि अपने अपने युवा सहयोगियों के साथ उपस्थित हुए ।

इस संगोष्ठी का अध्यक्षता झारखण्ड़ जोन के सह समन्वयक श्री प्रसेन सिंह जी ने किया । मंच पर प्रान्तीय युवा समन्वयक श्री संतोष कुमार राय,शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री महेंद्र प्रसाद यादव, उपजोन समन्वयक श्री बुधन प्रसाद वर्मा, जिला प्रतिनिधि बरुण कुमार उपस्थित रहे । प्रान्तीय युवा समन्वय समिति के सदश्य और नव गठित जिला युवा प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया ।

मंच संचालन श्री शम्भु नाथ दुबेजी ने किया । कार्यक्रम के दौरान आगामी राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर, टाटानगर के नारी सशक्तिकरण शिविर, कोडरमा के कन्या कौशल शिविर के साथ सभी जिलों के सुपर-50 के गठन पर बिचार विमर्श हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *