खरसावां तसर केंद्र के समीप मैदान में कुडमी समाज खरसावां – कुचाई द्वारा विराट करमा महोत्सव आयोजित

खरसावां: विराट करम महोत्सव का खरसावां पंचायत में आयोजन किया गया इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित खरसावां के माननीय विधायक श्री दशरथ गागराई जी विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव बीसूत्री का अध्यक्ष महोदय, खुटपानी प्रखंड के प्रमुख साहब, खिरोड़ महतो जी, कार्यक्रम में विशेष रूप से लोक कला संगीत नित्य झूमर के साथ कार्यक्रम में कलाकारों ने समां बांधा कार्यक्रम के आयोजन करता पंकज महतो जी, विधानसभा से आए महतो समाज के सभी भाई बहन एवं हजारों की संख्या में कला प्रेमी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

खरसावां तसर केंद्र के समीप मैदान में कुडमी समाज खरसावां – कुचाई द्वारा आयोजित विराट करमा महोत्सव 2024 में रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की धूम रही। कोई पारंपरिक करम गीत व नृत्य से रविवार का दिन गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि करमा महोत्सव अनेकता में एकता का प्रतीक है। भाई बहन की अटूट प्रेम का प्रतीक है। आज लोग अपने संस्कृति को भुलते जा रही है।इसे बचाए रखने को जरूरत है।

वही सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि करमा पूजा झारखंड की सभ्यता और संस्कृत का परिचायक है। यह सभ्यता झारखंड की माटी से जुड़ी हुई है इसीलिए यह पर्व प्रकृति के पर्व के रूप में मानते हैं उन्होंने कहा कि करमा की पहचान ही झारखंड की सभ्यता है इस सभ्यता व संस्कृति की भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में पहचान होनी चाहिए। कार्यक्रम में खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर, बुरुडीह,मिशन ऑफ एलीहिम इंग्लिश स्कूल खरसावां,करम अखाड़ा पाटौ तुडियाग,जीरडीहा,मीलाडीह, मुंडा देव,भदुडीह, मांगुडीह,गीपीडीह,चमरुडीह, खरसावां आदि के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत करमा व झुमर नित्य और गीत सुनकर लोग जमकर झूमे।

मैट्रिक इंटर के विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित। खरसावां के विराट करमा महोत्सव में समाज के मैट्रिक और इंटर के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कमेटी द्वारा प्रशांति सर्टिफिकेट पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में रंजीता महतो, सरस्वती महतो, कुंदन महतो, अभिजीत महतो, धीरज महतो, राजेश महतो, उमेश महतो,और गौरव महतो,जानकी महतो, सुमन महतो, अंजलि महतो,लखीमनी महतो, को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।।
