Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

करम महोत्सव समिति खरसावां-कुचाई द्वारा विराट करम परब का आयोजन

करम महोत्सव समिति खरसावां-कुचाई के द्वारा 22 सितंबर 2024 को विराट करम परब का आयोजन आमदा रोड, टसर सेंटर के समीप मैदान में किया गया। जिसका शुभारंभ सुबह 9:00 बजे से विशाल शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक करम नाच के साथ शुरू हुई। झारखंड के इस सांस्कृतिक पर्व के लिए विभिन्न जगहों से लोग उपस्थित हुए ।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के महासचिव सिरजन हाईबुरु भी उपस्थित हुए जिनको रईबु महतो के द्वारा गुलदस्ता एवं मिथुन महतो के द्वारा गमछा देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में झारखंड लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अन्य सभी सक्रिय सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *