मईयाँ सम्मान यात्रा के निमित्त जेएमएम की बैठक संपन्न

झारखण्ड मे भाजपा का परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होते ही अब जेएमएम भी यात्रा की शुरुआत 23 सितम्बर से कर रही है। नाम दिया गया है मईयाँ सम्मान यात्रा। जिसका नेतृत्व झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कर रही है इसके लिए एक विशेष रणनीति तैयार की गई है जिसमे सभी महिला नेत्री को लगाया गया है जिसमे मंत्री बेबी देवी,दीपिका सिंह पाण्डेय,महुआ मांझी,सविता महतो सहित अन्य नेता है।

यात्रा की शुरुआत गढ़वा जिले के नगर उंटारी प्रखंड से होंगी। बाबा बंशीधर मंदिर मे पूजा पाठ कर यात्रा की शुरुआत किया जाएगा। तैयारी को लेकर नगर उंटारी मे पूर्व विधायक अन्नत प्रताप देव ने बैठक किया। बैठक मे तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।

मौके पर पूर्व विधायक ने कहा की झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद मईयाँ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी इसकी शुरुआत नगर उंटारी से हो रही है यह सरकार महिलाओं के लिए बहुत कुछ की है इसी को बताने के लिए मुख्यमंत्री जी की पत्नी कल्पना सोरेन यात्रा की शुरुआत इसी धरती से कर रही है।
