आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटांगा, आदित्यपुर – 2 द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

आदिवासी कल्याण समिति, कुलुपटांगा, आदित्यपुर – 2 द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल में कोई नही हारता या तो जीतता है या सीखता है।

इस प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। इस खेल में प्रथम पुरस्कार 60000/- , द्वितीय पुरस्कार 40000/- , तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 20000/- नकद के साथ ट्रॉफी रखा गया था।इस प्रतियोगिता में खेल का संचालन JSA के रेफरी द्वारा किया गया। मैदान के चारों ओर दर्शकों की खचाखच भीड़ थी।फाइनल मैच जय जगन्नाथ पुरी स्पोर्टिंग क्लब और सिंकू ब्रदर्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें जय जगन्नाथ पुरी स्पोर्टिंग क्लब विजेता रही। खेल का निर्णय पेनल्टी शूट आउट द्वारा संपन्न हुआ।

विजेता टीमें -:
प्रथम विजेता टीम – जय जगन्नाथ पुरी स्पोर्टिंग क्लब
द्वितीय विजेता टीम- सिंकू ब्रदर्स क्लब
तृतीय विजेता टीम- राधे राधे स्पोर्टिंग क्लब
चतुर्थ विजेता टीम- पीहू इलेवन क्लब

इस प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह रहे। विशिष्ठ अतिथियों में पूर्व पार्षद प्रभासिनी कलुंडीया, दिवाकर झा, भूतपूर्व खिलाड़ी एवं आदि शामिल रहे।शाम को रंगारंग कार्यक्रम का भी अयोजन किया गया। जिसमे झूमर गायक संतोष महतो एवं उनकी टीम ने झूमर संगीत एवं नृत्य पेश किया। भारी संख्या में दर्शकगण भी मौजूद रहे।इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष राजू सरदार, उपाध्यक्ष बोन्ज गोप, सचिव आलोक कैवर्तो, सहसचिव महादेव महतो, कोषाध्यक्ष दिनेश महतो, संरक्षक लालबाबू सरदार, उमेश महतो, सोनू सरदार, प्रकाश सरदार एवं सभी सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

