खरसावां विधान सभा क्षेत्र के खूंट पानी प्रखंड में आजसू पार्टी की बैठक संपन्न

खरसावां विधान सभा क्षेत्र के खूंट पानी प्रखंड में आजसू पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह हैबुरू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो और आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से चर्चा दो हजार चौबीस का विधान सभा चुनाव को लेकर साथ ही विधान सभा स्तरीय सम्मेलन पर भी रण नीति तय की गई। वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में झारखंडी जनताओ को जिस प्रकार से छल्ला गया उसे झारखंड के जन मानस तक आजसू पार्टी पहुंचने का काम करेगी इस पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी जानताओ के मुद्दे पर गंभीर है जिस प्रकार से वर्तमान झारखंड सरकार झारखंडियों बेवकूफ बनाने का काम किया है । उसे दो हजार चौबीस का विधान सभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

झारखंड में बेरोजगारी ज्वलंत मुद्दा है। झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान रोजगार की तलाश में दूसरा प्रदेश पलायन कर रहे हैं और झारखंड सरकार बाहर के लोगों को सरकारी नौकरी दे रही है। बैठक को सम्बोधित करते हुए खरसावां विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में पूरे झारखंड प्रदेश में प्रखंड से लेकर जिला तक सरकारी दफ्तर में लूट मची है आम आदमी का जीना हराम हो गया है। बिना चढ़ावा का कोई काम नहीं बनता है।

वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यकाल में सरकारी दफ्तर लूट का अड्डा बना है।बैठक में आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका दर्शन सिंह हैबुरू जीवन होंहागा राजेंद्र कुमार तांती हरिचरण पूर्ति मिचरई मुंडा जॉन हैबुरू समाय हैबुरू संतोष तियू करण कुमार महाराणा सागर मुर्मू जीवन सिंह वान सिंह उपस्थित रहे।
