जमशेदपुर के भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ का नई कमिटी में मो.क़ासिम बने महासंघ का चेयरमेन

जमशेदपुर : जमशेदपुर के भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ का नई कमिटी का गठन किया गया,जहां सर्व सहमति से मो.क़ासिम अंसारी को महासंघ का चेयरमेन बनाया गया। जिसमे भारत के कोने कोने से भारतीय महिला फुटबाल महासंघ के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए ।

जहां बैठक कर पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का गठन किया गया। जिसमे मो. क़ासिम अंसारी को भारतीय महिला फुटबॉल महासंघ के चेयरमेन बनाने के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी को भी जिम्मेदारी सौंपा गया। वहीं नव नियुक्त चेयरमेन मो. क़ासिम अंसारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उभरते हुए महिला खिलाड़ी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे ताकि राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

