Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खुंटपानी के मटकोबेडा में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) का AGM संपन्न

खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत मटकोबेडा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी JSLPS आजीविका महिला संकुल संगठन के द्वारा एक दिवसीय ए,जी,एम, बैठक साल भर का लेखा-जोखा रखा गया इस बैठक में तीन पंचायत के महिला समूह ने भाग लिया मटकोबेड़ा ,रुईडी ,बाड़ा चिरु, अतिथि के रूप में खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियु,मटकोबेड़ा पंचायत मुखिया माधुरी हेम्बरम, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ग्रेगरी तिग्गा, खुंटपानी ब्लॉक एंकर पर्सन अंजू महतो उपस्थित हुए।

मौके पर खुंटपानी प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी JSLPS महिलाओं को आत्मनिर्भर सशक्त बनाने का यह समूह है इस समूह से सभी महिलाओं को रोजगार से जोड़ा जाता है। विभिन्न प्रकार के व्यापार करने का तरीका सिखाया जाता है और रोजगार के स्वरूप आय का स्रोत कमाने का मूल मंत्र सिखाया जाता है ताकि महिलाएं अपने बल पर आत्मनिर्भर और सशक्त बना सके,जिला परिषद सदस्या यमुना तियु ने कहा व्यापार का क्षेत्र पर महिला समूह आगे आए और आत्मनिर्भर बने समूह में रहकर एक दूसरे को मदद करे और सरकारी योजना का लाभ ले सके।

इस अवसर पर मुखिया माधुरी हेम्बरम ने कहा गाँव गाँव में महिला समूह होने के कारण महिलाये हरेक मुसीबतों से लड़ने का क्षमता रखती है और ग्राम संगठन को मजबूत रखने का सलाह दिया। मौके पर स्टील पंचायत के महिला समूह दीदी लोग मौजूद थे, सुनीता तियु, रोमा गॉडजिला पार्वती जारिका सूर्यमणि मनीषा बानरा सावित्री कॉपी सविता नंदिता बानरा जय श्री बानरा झिंगी बानरा सविता पूर्ति सरिता पूर्ति नमिता पूर्ति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *