Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायक कल्पना सोरेन का पश्चिमी सिंहभूम का दो दिवसीय दौरा 28 सितंबर से, विधायक सुखराम उराँव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

पश्चिमी सिंहभूम में 28 सितंबर को दो दिवसीय दौरा पर आयेगी विधायक कल्पना सोरेन, मईया सम्मान यात्रा के तहत चक्रधरपुर में होगी जनसभा, जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का करेगी दौरा, जनसभा और रात्रि चौपाल कार्यक्रम में होगी शामिल।झारखण्ड सरकार और झामुमो के मईया सम्मान यात्रा के तहत विधायक कल्पना सोरेन 28 सितंबर को दो दिवसीय दौरा पर पश्चिमी सिंहभूम आयेगी।

उनके साथ राज्य सरकार की मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो भी साथ रहेंगे। कल्पना सोरेन दो दिवसीय दौरे में चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर और मझगाँव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा और रात्रि चौपाल कार्यक्रम में शामिल होंगी। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उराँव ने अपने आवास में प्रेस कॉंफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *