Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

करोड़ों का साइबर ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

जमशेदपुर: शेयर मार्केट, पार्सल ठग या फेक कॉल के लालच में ना फसे शहर में जमीन और हवा दोनो तरफ से ठग है तैयार बैठे यह कहना जमशेदपुर सिटी एसपी का दरअसल एक खुलासा जमशेदपुर में साइवर अपराध टीम के द्वारा किया गया है।

जहा सिटी एसपी ने बताया पिछले दिनो शहर के एक व्यक्ति से 55 लाख की ठगी शेयर मार्केट में पैसा बढ़ाने के नाम पर की गई जिसकी शिकायत के बाद पुलिस सक्रियता से जांच की और संबंधित व्यक्ति के मोबाइल फोन के आधार पर उसका जांच कर उसे अरेस्ट किया गया । जिसका नाम नदीम अंसारी जो जिला सरायकेला का रहने वाला था वह ठगी किया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आई पी ओ जैसे शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लालच देकर लोगों से लाखों क़ी ठगी किया करता था आरोपी।

जिसकी शिकायत के बाद आरोपी नसीम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस का मानना है क़ी आरोपी के एक एकाउंट में 4 करोड़ 21 लाख रुपये क़ी ट्रांजेक्शन की जानकारी पुलिस को हुई है जिससे पुलिस एकाउंट सीज करने क़ी तैयारी में है.इस मामले में एक अन्य आरोपी भी है जों फरार है जिसकी तलाश जारी है। साइबर थाना में यें शिकायत के बाद पुलिस ने ये क़ी करवाई क़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *