झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति के सदस्य बनाये गए करण महतो
चक्रधरपुर:-झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 11 सदस्यों वाली केंद्रीय स्क्रीनिंग समिति की घोषणा की जिसमे से चक्रधरपुर निवासी करण महतो को जगह दी गयी। स्क्रीनिंग समिति प्रत्याशियों की चयन को लेकर रायशुमारी करेगी।

जयराम महतो ने विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों से शुरू कर दी है, उनकी पार्टी को चुनाव आयोग से मान्यता मिलने के बाद ही झारखंड के सभी विधानसभा में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। आमतौर पर जयराम महतो अपने सभा में और मीडिया प्लेटफार्म में कहते आए है आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के सभी विधानसभा सीटों में पार्टी चुनाव लड़ेगी।

आगे करण महतो बताते है विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मुझे अहम जिम्मेदारी दी गई इसके लिए केंद्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूँ, साथ ही साथ संगठन से सभी झुझारू कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूँ, जिनके बदौलत कोल्हान में संघटन काफी मजबूत है। विधानसभा चुनाव में इस बार कोयलांचल से लेकर कोल्हान सभी तरफ बदलाव की लहर है, इस बार जनता ने मूड बदल ली है जनता की मांग है जो झारखंडियों की बात करेगा वही झारखंड में राज करेगा।
