Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो नेता शमशेर अली के निधन के खबर पर विधायक पहुंची उनके आवास, जताया शोक

कुकड़ू प्रखंड के झामुमो अल्पसंख्यक नेता शमशेर अली के विगत दिनों निधन हो गया। उनके निधन के खबर पर विधायक सविता महतो उनके चौड़ा स्थित आवास पहुंचे और परिवार को शोक व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक ने कहा असमय इस प्रकार से अल्पसंख्यक नेता शमशेर अली के निधन की खबर पाकर काफी मर्माहत हूँ। उनके इस प्रकार चले जाने से पार्टी के साथ साथ व्यक्तिगत क्षति हुई है। इस दौरान विधायक ने कहा इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खडी हूँ। इस अवसर पर झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, कृष्णा किशोर महतो, समर भुईया, शंकर लायेक समेत उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *