Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हंसाउड़ी के पंडाल का श्रीमती मालती गिलुआ एवं मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हंसाउड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा की पत्नी मालती गिलुवा एव भाजपा नेता एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से फिता काटकर सुशोभित किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर श्रीमती मालती गिलुवा ने कहा की त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान है, जो हमें जोड़ने का काम करती है. पर्व त्योहार के जरिए हमारी पीढ़ी को काफी कुछ सीखने और समझने का मौका मिलता है। दुर्गा पूजा में मां शक्ति की पूजा की जाती है और शक्ति से ही सृष्टि का संचार हुआ है।

मनोज चौधरी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने त्योहार को लेकर एक संदेश दिया है कि जिसके पीछे एक ही कारण है कि त्योहार व उत्सव के बिना जीवन जीना मुश्किल है, क्योंकि इस तरह के पर्व जीवन में उमंग भरने का काम करता है. यह शक्ति उपासना का पर्व है, जो जन-जन को जोड़ने का काम करती है. साथ ही जन-जन को जोड़ते हुए झारखंड राज्य और भारत को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए शांति, एकता और सद्भावना के साथ त्योहार मनाए।

उन्होंने समस्त देशवासियों को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप सेनीरज पटनायक, पोल्टू ज्योतिषी, बीजू दत्ता, अविनाश कवि, मिक्कू पति, चिकी पति, रूपेश मिश्रा, विक्की शामल, अवश शामल, पिंटू त्रिपाठी, रिशु त्रिपाठी, कुणाल साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *