Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जेएससीसी/सीजीएल परीक्षा 2024 रद्द हो – आजसू पार्टी

आजसू पार्टी सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जेएसएससी द्वारा आयोजित सीजीएल परीक्षा कई कारणों से पिछले आठ साल से विबादित होता आया है और रद्द होता गया।

21/22 सितम्बर 2024 को विभिन्न आठ सौ तेईस परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुआ। 72 प्रश्न पत्र में क्वेश्चन को रिपीट किया साथ ही परीक्षा पूर्व प्रश्न पत्र लीक कर दिया गया ऐसा छात्रों का मानना है। छात्रों द्वारा पूरे साक्ष्य के साथ जेएसएससी कार्यालय को आवेदन किया है। पूर्व में 8/10/2017 को हो भाषा का परीक्षा में क्वेश्चन पेपर रिपीट होने के कारण जेएसएससी द्वारा परीक्षा रद्द किया गया था। राज्य भर में इस बात को लेकर छात्र आंदोलनरत है।

इस पर गंभीरता पूर्वक सरकार को संज्ञान लेना चाहिए और इसे सीबीआई से जांच करानी चाहिए क्योंकि ये पहला परीक्षा विवादित मामला नहीं है। क्योंकि झारखंड के पढ़े लिखे नौजवान के जीवन को वरवाद होने से बचाना है। अगर इस पर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो सीधे सरकार पर सवाल खड़ा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *