Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उधोगपति रतन टाटा का निधन अपूरणीय क्षति, उनके रुप में हमने देश का एक सच्चा सेवक खोया – मनोज चौधरी

उधोगपति रतन टाटा का निधन अपूरणीय क्षति, उनके रुप में हमने देश का एक सच्चा सेवक खोया – मनोज चौधरी नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह सरायकेला चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के मानद महासचिव मनोज कुमार चौधरी ने रतन टाटा जी के निधन से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा की रतन नवल टाटा का निधन हम सभी देशवासियों के लिए अपुरणीय क्षति है।

उनके रुप में हमने देश का एक सच्चा सेवक खोया उन्होंने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से भारत के साथ जमशेदपुर को नाम विश्व में गौरवान्वित किया।उनके मजबूत इरादों और मानवीय नेतृत्व से टाटा समूह ने उल्लेखनीय वैश्विक सफलता हासिल की, उन्होंने विश्व व्यापार जगत में भारत की दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।

रतन टाटा मेरे प्रेरणास्रोत रहे उन्होंने एक बिजनेसमैन को व्यापार के साथ कैसे मानवता की सेवा करनी चाहिए ये सिखाया।रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे, उन्होंने व्यापार जगत और उससे परे एक अमिट छाप छोड़ी है। वह हमेशा हमारी यादों में ऊँचे स्थान पर रहेंगे। ऐसे महान व्यक्ति को श्री चौधरी ने हृदय की अंतकरणो से नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *