Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रतन टाटा का निधन, एक युग का अंत : दिनेश कुमार

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और भारतीय उद्योग जगत के महानायक रतन टाटा के निधन पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा, रतन टाटा का निधन केवल उद्योग जगत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। वे न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि समाज सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रतीक भी थे।दिनेश कुमार ने आगे कहा, रतन टाटा ने अपने जीवन में जो योगदान दिया है, उसे सदियों तक याद किया जाएगा। उनके द्वारा स्थापित आदर्श और मूल्य आज की पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

उनके जाने से हमने एक मार्गदर्शक और सच्चे राष्ट्रभक्त को खो दिया है।दिनेश कुमार ने टाटा परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि देश और समाज में रतन टाटा की विरासत सदैव जीवित रहेगी। उनका जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है, और उनका निधन एक युग का अंत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *