Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में 13 और 20 नवंबर 2024 को दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, वोटों की गिनती 23 नवंबर को, देखें चुनावी कार्यक्रम

झारखंड में 13 और 20 नवंबर 2024 को विधानसभा की 81 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। इसके तहत पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।पहले चरण के लिए होने वाले नामांकन की जांच 28 अक्टूबर को और दूसरे चरण के नामांकन की जांच 30 अक्टूबर को होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 को

चुनाव कार्यक्रम :

अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन 18 अक्टूबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख। 25 अक्टूबर

नामांकन पत्रों की जांच। 28 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर

मतदान की तिथि। 13 नवंबर

मतगणना की तारीख। 23 नवंबर

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख 25 नवंबर

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 को

चुनाव कार्यक्रम :

अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन 22 अक्टूबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर

नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 1 नवंबर

मतदान की तिथि 20 नवंबर

मतगणना की तारीख 23 नवंबर

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख 25 नवंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *