Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज. 2 से 3 चरणों में मतदान होने की संभावना…

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार 15.10.2024 को हो जाएगा. दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग इसकी घोषणा करेगा. लंबे समय से सबकी नजरें इस पर टिकी थी. झारखंड के साथ साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का भी अनाउंसमेंट होगा. हालांकि ये पहले से ही तय था कि विजयादशमी के बाद आयोग जल्द चुनाव का ऐलान कर देगा. जानकारी के मुताबिक 2 से 3 चरणों में इस बार मतदान हो सकता है।

15 नवंबर के बाद शुरू हो सकती है मतदान की प्रक्रिया

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 15 नवंबर के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. कुछ दिनों पहले चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था. जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया था. इस दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी बैठक हुई थी. बैठक में झामुमो, आजसू समेत कई लोगों ने मतदान 15 नवंबर के बाद कराने का आग्रह किया था. इसके पीछे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आगामी त्योहारों और स्थापना दिवस का हवाला दिया था।

साल 2019 में 5 चरणों में हुए थे मतदान

बता दें की साल 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में 5 चरणों में मतदान हुए थे. जहां झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने 47 सीट जीतकर सरकार बनायी थी. उस चुनाव में भाजपा और आजसू ने अलग अलग चुनाव लड़ा था. बीजेपी जहां 25 सीटें जीतीं थीं तो वहीं आजसू सिर्फ 2 सीट जीत पाया था. लेकिन इस बार भाजपा, आजसू और जदयू साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. सभी दलों की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. हेमंत सरकार ने सोमवार को कैबिनेट की बैठक कर मंईयां सम्मान राशि बढ़ाने समेत कई लोक लुभावन फैसले लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *