Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन ने की सरायकेला विधानसभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी

सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने सरायकेला विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को अपनी दावेदारी पार्टी की केंद्रीय कमिटी से की है। जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो को गुरुवार को दावेदारी पेश की।

इमली चौक स्थित झामुमो कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भुगलु सोरेन ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए यह निर्णय लिया हूं। बताया कि यहां की जनता ने जिस नेता को बनाया उन्होंने यहां की जनता की जनभावना का भी ख्याल नहीं रखा।

डब्बा सोरेन ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन पर निशाना साधने हुए कहा कि जिस नेता को हमलोगों ने शीर्ष तक पहुंचाया, वह नेता आज हमें ठग कर चले गए है। इसको लेकर पूरा विधानसभा की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। हमारा लड़ाई विचारधारा की है, झारखंड अस्मिता की लड़ाई के लिए हम सब कैडर आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री के साथ है।

भुगलु सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन ने 35 साल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया लेकिन आदित्यपुर जैसे शहर के लोग पानी को तरस रहे है। दूसरी तरफ हमारे मुख्यमंत्री माताओं और बहनों को ढाई हजार रुपया प्रतिमाह दे रहे है। बिजली 200 यूनिट मुफ्त दे रहे है। पूरे राज्य में विकास की गंगा बह रहा है। इस दौरान सोनामनी देवी, गुरुचरण मुखी, शेख हसन, मुहर्रम अली समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *