Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू, 127 सालों से हो रही है मां काली की पूजा

खरसावां प्रखंड के पदमपुर काली मंदिर में शरद पूर्णिमा के शुभ दिन पर मां काली की प्रतिमा निर्माण के लिए विशेष पूजा अर्चना हुई। पुजारी विमला प्रसाद षाड़ंगी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा की इसके साथ प्रतिमा निर्माण कार्य शुरू हो गया आगामी 31 अक्टूबर को मां काली की पूजा होगी जो सात दिनों तक चलेगी।

इस बार मेला में टोरा टोरा झूला, चांद तारा झूला, मीना बाजार आदि लगेगी। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष सुब्रत सिंह देव ने कहा कि पदमपुर गांव में पिछले 127 सालों से मां काली की पूजा भब्य तरीके से ही रही है। इस वर्ष सभी परंपराओं निभाते हुए भब्य तरीके से पुजा अर्चना करने की निर्णय लिया गया है इस दौरान मुख्य रूप से सुब्रत सिंह देव, अजीत सिंह देव, अक्षय मंडल, अनिरुद्ध सिंह देव, सुकरु मंडल, मनमीन सिंह देव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *