झारखंड चुनाव से पहले NDA को झटका, AJSU के बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, JMM में हुए शामिल

रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए (NDA) को बड़ा झटका लगा है. आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.इसके साथ वो शुक्रवार (18 अक्टूबर) को झामुमो (JMM) में शामिल हो गए. बताया जा रहा है कि वो चंदनकियारी से चुनाव लड़ सकते हैं।

उमाकांत रजक ने कहा कि पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो इस्तीफा देना पड़ा. बताया जा रहा है कि उनके झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) में शामिल होने की चर्चा पहले से थी. वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ”झारखण्ड के दो जुझारू और कर्मठ नेताओं केदार हाजरा और भाई उमाकांत रजक जी का अपने हजारों समर्थकों के साथ झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है, जोहार है.”
