Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ईचागढ़ पुलिस ने ट्रक में लुटपाट करनेवाले दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

ईचागढ़ पुलिस की तत्परता से ट्रक में लुटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो लुटेरा को गिरफ्तार कर लिया। बासाहातु के पास चार अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रक में लुट को अंजाम दिया गया है।

शुक्रवार को दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य दो फरार बदमाशों का पुलिस द्वारा तलाश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुछताछ में पुलिस को अपना नाम 32 वर्षीय महताब अंसारी व 20 वर्षीय एतवा कुम्हार दोनों रड़गांव निवासी बताया गया। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ट्रक से लुटे गये दो बैटरी, घटना में प्रयुक्त एक दावली , एक पैशन प्रो बाइक बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात करीब 1.30 बजे सिल्ली रांगामाटी सड़क पर बासाहातु के पास पंचर हों जाने से खड़ा ट्रक में चालक को पेड़ पर बांध कर चार अज्ञात लुटेरों ने ट्रक में रखे 15 हजार रुपए , ट्रक में लगे दो बैटरी खोलकर अपने बाइक पर ले गए। बताया जा रहा है कि कांड्रा आधुनिक कंपनी से लोहे का समान लेकर हजारीबाग के चौपारण थाना के संजा निवासी ट्रक चालक शैलेश कुमार पटना जा रहे थे, जहां पंचर वाहन से चालक को पेड़ पर बांध कर घटना को अंजाम दिया गया।

सुचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी किया गया। पुलिस की तत्परता से करीब तीन घंटे के अंदर ही रांची जिला के तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव से दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं अन्य दो भागने में सफल रहा । छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार, थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे व पुलिस वल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *