Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

JBKSS/JLKM के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा ने दिया इस्तीफा

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय संगठन सचिव सिद्धार्थ होनहागा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी प्रतिलिपि कोल्हान अध्यक्ष नवीन महतो, पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष करन महतो व सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो को भेज दिया है।

उन्होंने अपने पत्र में में लिखा कि वर्तमान समय में खुंटपानी प्रखंड प्रमुख और पश्चिमी सिंहभूम जिला का प्रमुख संघ का अध्यक्ष हूं। पिछले 20 वर्षों से समाजसेवा भी करते आ रहे हैं। क्षेत्र की जनता के कहने पर राजनीतिक में कदम रखा। अपने परिवार और जनता के इच्छानुसार खरसावां से चुनाव लड़ना चाहता हूं। जो कि इस पार्टी से संभव नहीं है, इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने राजनीति में जयराम महतो के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *