Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : ध्वनि प्रदूषण, दीपावली पर शहर में तय मानको से अधिक हुआ ध्वनि प्रदूषण, 2 घंटे पटाखे जलाने की थी अनुमति, नियमों की अनदेखी

सरायकेला : दिवाली पर जमशेदपुर शहर के आसपास लगभग सभी इलाकों में तय मानक से अधिक ध्वनि प्रदूषण रिकार्ड किया गया है। झारखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पार्षद) दीपावली की रात शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण स्तर की मॉनिटरिंग की है। जिसमें पाया गया है कि पिछले साल की अपेक्षा शहर में दीपावली के दौरान ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ मिला है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि आदित्यपुर एवं जमशेदपुर में ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र से ध्वनि प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से आदित्यपुर एस टाइप चौक, इंदिरा चौक पान दुकान गोपाल मैदान बिस्टुपुर, टीएमएच अस्पताल बिस्टुपुर, साकची गोल चक्कर और न्यू कोर्ट साकची के पास ध्वनि प्रदूषण स्तर नापा गया है। प्रदूषण पर्षद के कर्मचारियों ने बताया कि स्पॉट डाटा के मुताबिक ध्वनि प्रदूषण का लेवल काफ़ी बढ़ा हुआ है।

केवल 2 घंटे आतिशबाजी की थी छूट

झारखंड पॉल्यूशन बोर्ड द्वारा दीपावली पर्व में रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक केवल 2 घंटे तक आतिशबाजी की छूट दी गई थी। हालांकि शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में इस नियम की अनदेखी कर देर रात तक आतिशबाजी की गई है, जो कि नियम के विरुद्ध था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *