Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा…

रांची: झारखंड में ठंड दस्तक दे चुकी है। सुबह के समय कोहरा भी छाने लगा है। सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप सेहत पर असर डाल सकती है। शुरुआती ठंड के इस दौर में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 3-4 रोज में तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। वहीं छठ पूजा के दौरान भी अच्छी-खासी ठंड हो सकती है। छठ के बाद एकदम से पारा लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के आखिरी तक रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। इसके बाद ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है।

फिलहाल अभी रात में टेम्परेचर 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। आने वाले सप्ताह में सुबह-शाम कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं बीच में बादल भी छा सकते हैं। लेकिन बारिश नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *