Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा में नैतिकता समाप्त हो चुकी है : यशवंत सिन्हा, हटिया विधानसभा के प्रधान कार्यालय का किया उद्घाटन

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि भाजपा में अब नैतिकता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। भाजपा का उद्देश्य येन केन प्रकारेन सिर्फ सरकार बनाने का रह गया है। श्री सिन्हा ने यह बातें पिस्का मोड़ पर अटल विचार मंच के हटिया प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर कही।हटिया विधानसभा से अटल विचार मंच के प्रत्याशी दिवाकर प्रसाद साहू के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा को अब सिर्फ सरकार से मतलब है। सरकार बनाने के लिए पैसे के बल पर तोड़फोड़ और अनैतिक हथकंडे अपनाए जाते हैं जो देश के लिए दुर्भाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि यह बीजेपी अटल बिहारी वाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी वाली भाजपा नहीं है। भाजपा का चाल चरित्र अब बदल चुका है। झारखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यहां प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में है, यही कारण है कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए अपराधीकरण और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय काम के आधार पर नहीं बल्कि 1000 और 2000 रुपए देने के प्रलोभन के बल पर वोट मांगे जा रहे हैं। यह सब देखकर दुख होता है। उन्होंने कहा कि अटल विचार मंच झारखंड में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच एक विकल्प के रूप में उभर रहा है। यह मंच झारखंड को साफ सुथरी राजनीति के पथ पर ले जाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि अटल विचार मंच ने हटिया से दिवाकर प्रसाद साहू को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा राज्य में 8 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। हटिया के प्रत्याशी दिवाकर प्रसाद साहू ने कहा कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के दलों ने आज तक लोगों को सिर्फ गुमराह करने का काम किया है। यही कारण है कि चुनाव के समय काम के आधार पर नहीं बल्कि हजार-दो हजार रुपए देने के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि वह यदि चुनाव जीतेंगे तो जनता के बीच में रहकर सिर्फ जनता के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया कि भारी से भारी मत देकर उन्हें विजय बनावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *