बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : 77 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा…
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन का खेल पूरी तरह अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी, वहीं ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ऑल आउट कर दिया।

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी जमीन पर बैकफुट पर धकेलते हुये 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। ऑस्ट्रेलिया का यह प्रदर्शन 77 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने वाला रहा। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का यह पहला मौका है जब वह 105 रनों से भी कम के स्कोर पर सिमट गया। ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर भी है।

1981 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया 83 और 2023 में नागपुर में 91 रन पर ऑल आउट हुआ था। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुये 16 ओवरों में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाये। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां पांच विकेट है। हर्षित राणा को 3 विकेट मिले। वहीं, मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले।
