Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आइएसएल : मोहन बागान ने जमशेदपुर को 3-0 से हराया

जमशेदपुर. मोहन बागान की टीम ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गये इंडियन सुपर लीग के एक मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-0 से हरा दिया।

मोहन बागान सुपर जायंट्स की जीत में स्कॉटिश सेंटर-बैक थॉमस माइकल एल्ड्रेड ने 15वें, विंगर लिस्टन कोलासो ने 45 2वें और ऑस्ट्रेलियाई फॉरवर्ड जेमी मैक्लेरेन ने 75वें मिनट में गोल किए. विंगर मनवीर सिंह को दो गोल में सहायता प्रदान करने और राइट विंग पर शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

मोहन बागान सुपर जायंट ने आठ मैचों में पांच जीत, दो ड्रॉ और एक हार से 17 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान से शीर्ष पर पहुंच गई है. जमशेदपुर एफसी आठ मैचों में चार जीत और चार हार से 12 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *