सोनुवा में रेलवे लाइन के किनारे मिला युवक का शव
चाईबासा: जिले के सोनुआ थाना अंतर्गत कारगिल पुलिया के समीप गोलासाई मुख्य सड़क बैधमारा गांव के पास रेलवे लाईन के किनारे से शुक्रवार तड़के एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान सोनुआ थाना क्षेत्र के महुलडीहा गांव निवासी टीनु महतो के रूप में हुई है. युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले का ज़ख्म है. घटनास्थल के समीप से एक बाइक और शव के पास से शराब की बोतल बरामद किया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी गई है।
