घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे खरसावां विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी बासंती गागराई

जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास सोमवार को खरसावां के नवनिर्वाचित विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई पहुंच कर उनके माता का हाल-चाल जाना। साथ ही माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना किया। वहीं विधायक व उनकी पत्नी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के माता जी से आशीर्वाद भी लिया।

बता दे कि पिछले कुछ महीनों से पूर्व मुख्यमंत्री के माता जी बीमार चल रहे हैं.वही खरसावां विधायक व उनकी पत्नी बासंती गागराई ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भी आशीर्वाद लिया.साथ ही बैठक कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की.इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी मीरा मुंडा भी मौजूद थी.
