Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : आदिवासी विकास संघ पदमपुर द्वारा दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन

खेल से शरीर फिट रहता है एवं खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं – मनोज कुमार चौधरी

आदिवासी विकास संघ पदमपुर सरायकेला द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह कालूराम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिवर्ष शानदार आयोजन के लिए झारखंड आंदोलनकारी धनपति सरदार, एम पी सरदार और संघ अध्यक्ष सचिव सहित तमाम सदस्यों को आभार व्यक्त किया।

श्री चौधरी ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे बड़ी संस्कृति है हमारी संस्कृति और खेलकूद ही हमारी पहचान है इनके संरक्षण और संवर्धन से ही युवा वर्ग का विकास संभव है। जहां एक और खेल से शरीर स्वस्थ रहता है वहीं दूसरी ओर वर्तमान खेल के द्वारा करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं।

श्री चौधरी ने आदिवासी विश्व का संघ की सराहना करते हुए कहा कि आज के महंगाई के दौर में बिना सरकारी सहयोग के आदिवासी विकास संघ पदमपुर द्वारा प्रतिवर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता करवाना सराहनीय कदम है सरकार एवं प्रशासन को खेलकूद, कला, संस्कृत और परंपराओं को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *