श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान की शुरुआत, 15 दिनो तक चलेगा अभियान

श्री परशुराम शक्ति सेना की बैठक बिस्टुपुर द्विवेदी अखाड़ा में हुई । बैठक में श्री परशुराम शक्ति सेना के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई यह अभियान 15 दिनो तक चलेगा इसके बाद पुर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन किया जाएगा। सदस्यता अभियान के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रणव मिश्रा को,सह प्रभारी वेद प्रकाश तिवारी,आलोक दुबे को बनाया गया।

सदस्यता अभियान के लिए संचालन समिति बनाया गया है जिसमें प्रणव मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी,आलोक दुबे,गोलू आजाद, बिट्टू तिवारी,सनी शर्मा, मुकेश झा,सुनील पांडे को रखा गया है। इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पांडे, केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे,केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रणव मिश्रा,केंद्रीय सचिव संगठन सचिव सौरभ पाठक,जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी,कार्यकारी जिला अध्यक्ष गोलु आजाद, जिला कार्य समिति सदस्य मनोज चौबे,सनी शर्मा,नीतीश मिश्रा,बिट्टू तिवारी, सुशील पांडे और काफी संख्या में सिर्फ परशुराम शक्ति सेना के सदस्य उपस्थित थे।
