चिल्कु : माता आकर्षणी दरबार में आखान मेला का आयोजन होगा 15 जनवरी को, तैयारी हेतु बैठक आयोजित
खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत चिल्कु गाँव के नजदीक अवस्थित शक्तिपीठ माता आकर्षणी देवी के दरबार में सरायकेला खरसवा जिले का प्रसिद्ध वार्षिक आखान मेला आगामी दिनांक 15 जनवरी को होगा। इसकी तैयारी को लेकर माता आकर्षणी पूजा सह मेला संचालन समिति द्वारा रविवार को बैठक बुलाई गई थी जिसकी अध्यक्षता चिल्कु पंचायत के मुखिया श्रीमती सविता मुंडारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माता आकर्षिणी देवी के दरबार में आगामी 13 जनवरी को बुरु माघे, 14 जनवरी को मकर संक्रांति,15 जनवरी को आखान मेला आयोजित की जाएगी। इसकी अंतिम रूप रेखा आगामी बैठक 22 दिसम्बर 2024 रविवार को माता आकर्षिणी दरबार में तय की जाएगी। बैठक में माता आकर्षणी पूजा सह मेला संचालन समिति के सचिव रामजी प्रसाद सिंहदेव, शिमला के ग्राम प्रधान प्रवीर सिंहदेव, पुजारी जय सिंह सरदार, दिनेश सरदार , कमलेश मुंडारी, झांटू महतो, मिहिर गांगुली, राकेश महतो सुधीर कुमार मंडल, मोहनलाल हेंब्रम, गोविंद सरदार , हरिपद नायक हरिशंकर नायक, कालिया कालिंदी, मंगल सिंह हेमब्रम, राजेश महतो आदि उपस्थित थे।
