खरसावां में झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की करारी हार के बाद खरसावां के भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन

खरसावां में झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा की करारी हार के बाद शुक्रवार को खरसावां के भाजपा कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय सिहदेव ने किया। जिसमें खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खूंटपानी, कुचाई, खरसावां, सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंडवार भाजपा को मिलने वाले वोट प्रतिशत पर चर्चा कर चुनाव की हार पर चर्चा किया गया।

साथ ही आगामी 8 दिसंबर से भाजपा की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि खरसावां विधानसभा चुनाव में भले ही हार हुई हो, लेकिन उसने न तो युद्ध का मैदान छोड़ा है और न ही हार मानी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जीत या हार हो सकती है, लेकिन यह कार्यकर्ताओं की मानसिकता में नहीं दिखनी चाहिए। हम हार गए हैं, लेकिन न तो जंग का मैदान छोड़ा है और नही हार मानी है।

वही श्री सिंहदेव ने कहा कि चुनाव के बाद की समीक्षा किसी भी राजनीतिक दल के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह बैठक इसलिए हो रही है ताकि हम अपनी कमियों को दूर कर सकें और आने वाले दिनों में जनता की मजबूत आवाज बन सकें। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय सिहदेव, भाजपा नेता सोनाराम बोदरा, पुर्व जिलाध्यक्ष विजय महतो, खरसावां विस प्रभारी जटाशंकर पांडे, जिप सावित्री बानरा, होपना सोरेन, रानी हेम्ब्रम, प्रशांत कुमार महतो, दुलाल स्वासी, नयन नायक, कृष्णा सोय, साणन महतो, डुमू गोप, केपी सेट सोय, मुरली प्रधान, सुधीर मंडल, लखिराम मुंडा, अमित कैशरी, देवीलाल माटी सोय आदि उपस्थित थे।
