Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भाजपा द्वारा मनाई गई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कार्यालय खरसावां सभागार में संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर का 68वा पुण्यतिथि भाजपा , नेताओं के द्वारा मनाई गई इस दौरान नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां विधानसभा प्रभारी जटाशंकर पांडे, उपस्थित थे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनाराम बोदरा ने कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन की सामाजिक समानता, दलित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष और त्याग भारत के इतिहास में एक प्रेरणास्त्रोत है बाबा साहब ने अपने विचारों और कर्मों से न केवल भारतीय सामाजकी नई दिशा दी बल्कि यह भी दिखाया कि शिक्षा और दूढ संकल्प से कोई भी व्यक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी समानता के सिद्धांतों को स्थापित करने का प्रयास किया।

इस अवसर पर सिंहदेव ने कहा कि बाबासाहेब का मानना था कि जब तक समाज के सभी वर्गों की समान अधिकार नहीं मिलेंगे तब तक सर्वतंत्रता का सही अर्थ पूरा नहीं होगा यही वजह है कि आज हम लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उनके मार्ग पर चलने के लिए हम सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आज संकल्प लेने का दिन है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *