Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : कपाली में थमने का नाम नहीं ले रहा जमीन विवाद, मामला पहुंचा कपाली ओपी

चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी अंतर्गत गुरुवार को एक जमीन विवाद के मामले को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। ताजा मामला कपाली के हासाडुंगरी टोला वनघर का है जहां एक जमीन पर निर्माण कार्य का पुरजोर विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है जबतक इस जमीन का फैसला न्यायालय में विचाराधीन है तब तक यहां पर किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य करने नहीं दिया जायेगा।

मामले की पूरी जानकारी देते हुए शंकर कुंभकार ने बताया कि बीते कुछ दिनों से यहां के भूमाफिया द्वारा जबरन विवादित जमीन पर कार्य करने पे उतारू हैं। वहीं इस कार्य का विरोध करने पर फोन, कॉल और घर आकर काम रोकने पर डराया धमकाया जा रहा है। जिसे लेकर कपाली ओपी में शिकायत दर्ज कराया गया है।

वहीं अंजली कुंभकार ने बताया कि विगत दिनों यहां भूमाफिया द्वारा जबरन जेसीबी चलाकर जमीन को समतल किया गया है जिसका आज घेराबंदी किया जा रहा था इसी क्रम में हमलोगों ने विरोध किया तो वे भाग खड़े हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के झुनीबाला महतो उर्फ झुनी महताइन मामले को लेकर पहुंची कपाली ओपी जहां उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर आपसी समझोता के पश्चात ही निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका लेखा जोखा मेरे पास है।

उन्होंने कहा कि विश्मभर कुंभकार के वंशजों के साथ बीते 3 दिसंबर को एक बैठकर लिखित रूप से आपसी समझौता कर लिया गया है। इसमें विवाद जैसा कोई बात नहीं है। वहीं झुनीबाला महतो ने कहा कि मेरे स्व. पिता भीम महतो ने कुल 74 कट्ठा जमीन को विशंभर कुमार के पूर्वजों को खेती बाड़ी करने हेतु दिया गया था, जिसे आज वे हथियाने के लिए अड़चन लगा रहे हैं।

वहीं मामले को लेकर कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि हासाडुंगरी क्षेत्र में एक जमीन विवाद का मामला सामने आया है जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। वहीं मामले की उच्चस्तरीय जांच हेतु वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है। उक्त मामले में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *