JNFF के तीसरे दिन 37 राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय फ़िल्मों की स्क्रीनिंग, कल से माइकल जॉन ऑडोटोरियम में होगी नई फ़िल्मों का प्रदर्शन
एल्बम – सास तो आधा बूढ़ी, पतोहु जवान (कर्मा गीत) ने लोगो का दिल मोह लिया
मौके पर पहुंचें एल्बम के प्रोड्यूसर डायरेक्टर नविन प्रधान को स्क्रीनिंग के दौरान अंतराष्ट्रीय फिल्म मोहत्सव में सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर: Srinath University के ऑडिटोरियम में आज Jharkhand National Film Festival (JNFF) के तीसरे दिन की फिल्म स्क्रीनिंग्स का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न भाषाओं एवं राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय विधाओं की फिल्मों को प्रदर्शित किया गया, जो दर्शकों और फिल्म-प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव रहा।

पांचवां झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 का आयोजन तीसरे दिन 18 दिसंबर को यूनिट हेड शिवांगी सिंह ने बताया कि फिल्म स्क्रीनिंग तीसरे दिन . जो श्रीनाथ कॉलेज में की गई .स्क्रीनिंग 10 बजे सुबह से शाम 7 बजे तक दिखाई गई जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मूवी के 37 कैटिगरी को दर्शाया गया 8 म्यूजिक एलबुल, 11 शर्ट फिल्फ, 5 डॉक्यूमेंट्री , 4 फीचर्स फिल्म, अंतराष्ट्रीय मूवी 9 दिखाया गया जिसमें अंतराष्ट्रीय देशों में आयरलैंड, इटली, यूनाइटेड स्टेट ,जर्मनी ,जापान, ब्राज़ील जैसे देश ने अपना हुनर देश की माटी में दिखाया वहीं देश के अलग राज्य से 6 भाषाओं पर जो हिंदी, नागपुरी, बंगाली , संथाली, अंग्रेजी, मुंडारी, कुरमाली, खोरठा भाषा प्रदर्शित की गई।

ऐडमिनिस्ट्रेशन टीम में हेड शिवांगी सिंह, असिस्टेंट इब्तिशाम फातिमा और अनन्या आर्या ने प्रमुख भूमिका निभाई।तीसरे दिन की स्क्रीनिंग्स में सास तो आधा बूढ़ी, पतोहु जवान (कर्मा गीत) बंगला फिल्मों को प्रदर्शित किया गया। इन फिल्मों ने अपनी अनोखी कहानी, गहन भावनाओं और कलात्मक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। स्क्रीनिंग्स का मुख्य उद्देश्य झारखंड की कला, संस्कृति और सिनेमा को बढ़ावा देना था। प्रदर्शित फिल्मों में क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शॉर्ट फिल्म्स, डॉक्यूमेंट्री और फीचर फिल्मों का समावेश था।माइकल जॉन ऑडोटोरियम में फिल्म निर्देशकों और उपस्थित दर्शकों के बीच परिचर्चा भी रखा गया हे जिसमें दर्शक फिल्म निर्देशकों से फिल्म से जुड़ी प्रश्न पूछ सके और फिल्मी दुनिया में आगे बढ़े।फेस्टिवल के तीसरे दिन, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में कई शानदार फिल्मों को दिखाया गया जैसे ‘राम द रियल हीरो “गोलगप्पा” “हिड़ीज” “ए काजल गे” “बेड पेरेंटिंग”. “गुलमाल” और जया जैसे कई अन्य कई फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई ।
